#तब्लीगी जमात क्या है आओ जानते है इसके बारे में
1. तबलीगी जमात का मतलब है आस्था का प्रचार करने वालों की एक टोली।
ये लोग अपने घर की ऐशो आराम छोड़ कर बीवी बच्चों को छोड़ कर अपना रुपया पैसा ख़र्च कर के अल्लाह के रास्ते पर निकल जाते हैं, कोई 3 दिन के लिए कोई 10 दिन के लिए कोई 40 दिन के लिए कोई 120 दिन के लिए ये अल्लाह के रास्ते मे निकल कर अल्लाह और उस के रसूल की बाते लोगो तक पहुँचाते हैं।
2. ये मुसलमानों की जमात है.
3. इसे kandhala के रहने वाले मौलाना मोहम्मद इलियास साहेब ने 1927 (बंगले वाली मस्जिद) नई दिल्ली से शुरू किया था.
4. इसके गठन के दो दशक बाद यह दिल्ली के बाहर दूर-दूर तक फ़ैल चुकी थी
5. तबलीगी जमात का पहला जलसा 1941 में हुआ था, जिसमें 25,000 लोग शामिल हुए थे.
6. देश के बंटवारे के बाद 1947 में इसकी मेन ब्रांच हिंदुस्तान के (बंगले वाली मस्जिद) दिल्ली में (हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह के क़रीब में) कायम हुई थी.
7. इस वक्त भारत के बाद बांग्लादेश में जमात का सबसे ज़्यादा काम होता है।
8. दुनियां के 195 देशों में जमात काम करती है.
9. US और ब्रीटेन में इनकी बड़ी उपस्थिति है, जहां भारतीयों लोगों की संख्या सबसे अधिक है.
10. यह लोग टोलियां बना कर मस्जिदों में रुकते हैं और उस इलाके के मुसलमानो को दीन (धर्म) की दावत देते है।
11. ये लोग घर-घर जाकर मुसलमानों को नमाज़ पढ़ने, रोज़ा रखने, हज करने आदि के बारे में प्रेरित करते हैं और उन्हें अपनी जमात से जोड़ते हैं.
12. ये लोग 6 चीज़ की रोशनी में रह कर काम करते है
-----------------------------------------------------------------------
(1) ईमान___अपना ईमान मज़बूत कैसे करें
(2) नमाज़__हमारी नमाज़ कैसे बेहतर हो
(3) इल्म-और-ज़िक्र_हर टाइम अल्लाह का ज़िक्र करना
(4)इकरामे मुस्लिमीन__मुस्लिम कैसे अपना हक छोड़ते हूंए दूसरों का पूरा पूरा हक देने वाला माफ करनेवाला बन जाए
(5)दावते_तबलीग___लोगो को अल्लाह से जोड़ना
(6) इख़्लासे नीयत___अच्छी नीयत और अपनी ईस्लाह सुघार की इख़लास नियत हो
इन मे 3 आदत बहुत अच्छी है
(1)ये लोग एक थाली में खाना साथ मे मिल कर खा लेते है,हालांकि कोई दबाव नहीं डालते,जिसको अलग खाना हो वो वैसे भी खा ले।
(2)ये लोग सुबह किसी को आवाज़ दे कर या हिला डुला कर नही जगाते बल्कि पैर आहिस्ता आहिस्ता दबा कर उठाते है
(3) दीन का छोटा या बड़ा काम बिना मशवरे के नही करते
अल्लाह तबलीग वालों की मेहनत क़बूल करे
और इन को पूरी दुनिया को हिदायत का ज़रिया बनाये।



Comments
Post a Comment
Friends post kaisi lagi comment karke jarur bataye or apne Friends ko jarur share kare