Lockdown: जरूरतमंदों में खाद्य सामग्री बांटते वक्त अब नहीं ले पाएंगे सेल्फी, प्रशासन ने दिया आदेश , इसा करने वालो पे होगी करवाई
जिलाधिकारी ओमप्रकाश कसेरा (Omprakash Kasera) ने सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं किए जाने पर उनके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के नियमों के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
कोटा. राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota ) में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन लॉकडाउन की पालना के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) को लेकर भी पूरी गंभीरता के साथ निर्देशित कर रहा है. जिला कलेक्टर ने मंगलवार को सभी भामाशाहों और दानदाताओं द्वारा खाद्य सामग्री के वितरण के दौरान सेल्फी- फोटोग्राफी लिए जाने पर पूर्णतया पाबंदी लगा दी है. जिला कलेक्टर ओमप्रकाश कसेरा ने समस्त उपखंड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खाद्य सामग्री जैसे फूड पैकेट वितरण के दौरान सुनिश्चित किया जाए कि सोशल डिस्टेंसिंग की पालना पूर्णता की जा रही है या नहीं.
ओमप्रकाश कसेरा ने सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं किए जाने पर उनके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के नियमों के तहत कार्रवाई करने के लिए भी उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. दरअसल, कोटा में लॉकडाउन को लोग कड़ाई के साथ पालन नहीं करे रहे थे. यही वजह है कि जिला प्रशासन ने इस तरह का एक्शन लिया है.
यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने बैठक की
वहीं, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने भी आज कोटा पहुंचकर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है वहां पुलिस शक्ति से कर्फ्यू पालना करवाए. इसके साथ ही जरूरतमंदों तक जो लोग खाद्य सामग्री पहुंचा रहे हैं उनको भी कर्फ्यू वाले इलाकों में पुलिस की मदद से भोजन के पैकेट वितरण करने होंगे. जानकारी के मुताबिक, कोटा में लॉकडाउन शुरू होते ही बड़ी तादाद में लोग जरूरतमंदो तक भोजन के पैकेट पहुंचा रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को भी वायरल किया जा रहा है.
मरीजों की संख्या का आंकड़ा 325 तक जा पहुंचा
बता दें कि राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस (COVID-19) के दो दर्जन और नए केस सामने आए. इनके साथ ही प्रदेश में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या का आंकड़ा 325 तक जा पहुंचा है. नए पॉजिटिव केस में सबसे ज्यादा 9 जोधपुर में सामने आए हैं. प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इसके साथ ही प्रदेश में अलग-अलग शहरों में कर्फ्यू लगाने का सिलसिला भी जारी है. कोटा में 10 पॉजिटिव केस सामने आने के बाद वहां सोमवार रात से आगामी 9 अप्रेल को सुबह 10 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है.
कमेंट बॉक्स में अपना महत्वपूर्ण कमेंट जरूर करे
धन्यवाद।
Comments
Post a Comment
Friends post kaisi lagi comment karke jarur bataye or apne Friends ko jarur share kare