COVID-19: जयपुर में 63 नए पॉजिटिव केस, सबसे ज्यादा मरीज रामगंज में
राजस्थान (Rajasthan) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के शनिवार दोपहर तक 117 और मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 678 हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सामने आए नए मामलों में 63 जयपुर के, 18 टोंक के, 14 कोटा के और चार बीकानेर के हैं.
जयपुर. राजस्थान (Rajasthan) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के शनिवार दोपहर तक 117 और मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 678 हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सामने आए नए मामलों में 63 जयपुर के, 18 टोंक के, 14 कोटा के और चार बीकानेर के हैं. जयपुर में सारे मामले रामगंज के हैं, जो घर-घर सर्वे के दौरान लिए गए नमूनों से या आरयूएचएस अस्पताल से आए हैं.
संक्रमित महिला के परिवार से हैं चारों नए कोरोना ग्रस्त लोग
कोटा के नए मामले वायरस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित तेलघर व चंद्रघाट इलाके से आए हैं. वहीं, बीकानेर के चारों नए कोरोना वायरस ग्रस्त लोग पहले से संक्रमित बुजुर्ग महिला के पारिवारिक सदस्य हैं. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 50 वे लोग भी हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है.
अमरिंदर सिंह और केजरीवाल ने दिया लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव
कोविड-19 संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसकी अवधि 14 अप्रैल तक है. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ शनिवार को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में लॉकडाउन को कम से कम दो सप्ताह तक बढ़ाने का सुझाव दिया. उन्होंने बैठक में बताया कि पंजाब सरकार ने एक मई तक कर्फ्यू लगाए रखने या पूरी तरह बंद लागू करने का पहले ही निर्णय ले लिया है. सभी शिक्षण संस्थान 30 जून तक बंद रहेंगे.
इन मुख्यमंत्रियों ने लिया भाग -
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत में शनिवार को सुझाव दिया कि देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाई जानी चाहिए. संवाद में मुख्यमंत्रियों में पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मनोहर लाल, तेलंगाना के के. चंद्रशेखर राव, बिहार के नीतीश कुमार आदि ने हिस्सा लिया.
धन्यवाद्

Comments
Post a Comment
Friends post kaisi lagi comment karke jarur bataye or apne Friends ko jarur share kare