आस्ट्रेलिया के महान बॉक्सर ने इस्लाम कुबूल किया
लॉकडाउन के दौरान प्रसिद्ध बॉक्सर हेलेम ओट ने इस्लाम की सत्यता को पहचान लिया और इस्लाम स्वीकार करने का ऐलान कर दिया।
जेजेपी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया से संबंधित प्रसिद्ध बॉक्सर हेलेम ओट ने सामाजिक संपर्क साइट ट्विटर पर अपने वीडियो संदेश में इस्लाम स्वीकार करने की घोषणा करते हुए कहा कि लॉकडाउन में मुझे इस्लाम के सार्वभौमिक संदेश को समझने का मौका मिला ।
लगातार अध्ययन और विचार के बाद मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि इस्लाम एक शांतिपूर्ण धर्म है जो दीन व दुनिया की सफलता का रहस्य दिखता है ।
https://www.instagram.com/p/B_DFNH3g5KC/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
https://www.instagram.com/p/B_DFNH3g5KC/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
बॉक्सर हेलेम ओट ने वीडियो संदेश में कलमा-ए-तैयबा भी पढ़ कर अपने विश्वास की पुष्टि की और अल्लाहो अकबर का नारा भी लगाया।
हेलेम ने प्रशंसकों से इस्लाम पर दृढ़ता और उसकी मूल भावना के अनुसार जीवन व्यतीत करने के लिए प्रार्थना भी किया । सामाजिक मीडिया उपयोगकर्ताओं ने बॉक्सर के इस निर्णय की सराहना की है।
Comments
Post a Comment
Friends post kaisi lagi comment karke jarur bataye or apne Friends ko jarur share kare