Jaipur: पाकिस्तान के फैसलाबाद के वीडियो को जैसलमेर का बताकर किया वायरल, PHQ एक्शन में झूटी अफवाओं से दूर रहे
पाकिस्तान (Pakistan) के फैसलाबाद शहर के एक वीडियो को जैसलमेर (Jaisalmer) का बताकर सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) करने वालों के खिलाफ पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने एक्शन लेने की तैयारी कर ली है.
जयपुर. पाकिस्तान (Pakistan) के फैसलाबाद शहर के एक वीडियो को जैसलमेर (Jaisalmer) का बताकर सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) करने वालों के खिलाफ पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने एक्शन लेने की तैयारी कर ली है. वायरल वीडियो से सांप्रदायिक तनाव की आशंका को ध्यान में रखते हुए इस मामले की जांच एसओजी से करवाई गई थी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर आने वाले वीडियो पर आमजन विश्वास ना करे.
वायरल वीडियो से लोगों में गलत मैसेज गया-
एडीजी क्राइम बीएल सोनी ने बताया कि कुछ समय पहले जैसलमेर जिले के भणियाणा थाना इलाके के मांडवा गांव के पास हुई घटना को एक वायरल वीडियो के साथ जोड़ दिया गया. इससे लोगों में गलत मैसेज गया. इस फेक वीडियो और घटना की जांच एडीजी एसओजी अनिल पालीवाल से कराई गई तो पता चला की यह फेक वीडियो पाकिस्तान के फैसलाबाद शहर का है. इस वीडियो को मांडवा गांव के पास हुई एक घटना के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ जैसलमेर एसपी को कार्रवाई के आदेश दिये गए हैं.
घटना का तथाकथित वायरल वीडियो से कोई संबंध नहीं है,
सोनी ने बताया कि जैसलमेर के भणियाणा थाना इलाके में हुई इस घटना के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मांडवा गांव के पास हुई इस घटना का तथाकथित वायरल वीडियो से कोई संबंध नहीं है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर मांडवा का बताकर वायरल किया गया था. उन्होंने बताया कि एटीएस में अलग-अलग सेल की ओर से सोशल मीडिया पर निगाह रखी जा रही है एवं वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिये गये हैं. उल्लेखनीय है कि पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल किए जा रहे मैसेजेज पर कड़ी नजर बनाए हुए है. ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.
धन्यवाद्।

Comments
Post a Comment
Friends post kaisi lagi comment karke jarur bataye or apne Friends ko jarur share kare